Auraiya News: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा
औरैया, सितम्बर 1 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने एक युवक पर बेटी को ले जाने और उसकी मां पर सहयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 अगस्त की रात परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे। रात करीब एक बजे पसैया रोड निवासी शैलेश उर्फ गट्टे उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि किशोरी घर में रखे बक्से से अपनी मां के सोने के आभूषण में लर, अंगूठी व कान की झुमकी के साथ 19 हजार रुपये नकद भी ले गई। पिता का आरोप है कि घटना की जानकारी होने पर वह युवक के घर पहुंचा। वहां मौजूद परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.