Auraiya News: नहर बाजार तिराहे पर भारत माता की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित
औरैया, जुलाई 11 -- Auraiya News: नगर पंचायत अछल्दा में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अनुदान-37 योजना के अंतर्गत शासन को भेजी जाने वाली कार्ययोजना तैयार करने के लिए बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के विकास एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक में मोहल्ला नहर बाजार स्थित तिराहे पर भारत माता की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अलावा नगर में आधारभूत सुविधाओं के विकास, सौंदर्यीकरण और अन्य जनहित से जुड़े कार्यों को कार्ययोजना में शामिल करने की स्वीकृति दी गई। अधिशासी अधिकारी विनय पांडेय ने बताया कि बोर्ड से अनुमोदित सभी प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित विकास कार्यों का क्रियान्वयन शुरू कराया जाएगा।बैठक में दिब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.