Auraiya News: नहर बाजार के 150 मकानों-दुकानों पर नोटिस, व्यापारी चिंतित
औरैया, सितम्बर 21 -- Auraiya News: नहर बाजार में सिंचाई विभाग की ओर से करीब 150 मकानों और दुकानों पर नोटिस चस्पा किए जाने से व्यापारियों और मकान स्वामियों में चिंता बढ़ गई है। वर्षों से यहां मकान बनाकर रह रहे परिवारों और कारोबार कर रहे दुकानदारों को बेदखली का डर सताने लगा है। सोमवार को बड़ी संख्या में प्रभावित लोग पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत से मिले और कार्रवाई से पहले पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। व्यापारियों और मकान स्वामियों ने पूर्व मंत्री को बताया कि नहर बाजार में कई दशक से मकान और दुकानें बनी हैं। बड़ी संख्या में परिवार यहीं रहकर अपना जीवनयापन कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की ओर से अचानक नोटिस चस्पा किए जाने के बाद लोगों में असमंजस की स्थिति है। नोटिस के बाद व्यापारियों को अपना कारोबार उजड़ने, जबकि परिवारों को आशियाना छिनने की चिंता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.