Auraiya News: नहर-बंबों के सहारे धान की फसल संवारने में जुटे किसान
औरैया, जुलाई 19 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। क्षेत्र में धान की रोपाई लगभग पूरी होने के बाद अब किसान फसल की बेहतर बढ़वार और अधिक उत्पादन की उम्मीद के साथ खेतों में खाद डालने में जुट गए हैं। नहर और बंबों से सिंचाई करने वाले किसान सुबह-शाम पानी भरे धान के खेतों में यूरिया सहित अन्य उर्वरकों का छिड़काव कर रहे हैं, ताकि पौधों का तेजी से विकास हो सके। हालांकि, खाद के लिए किसान सहकारी समितियों पर लाइन लगा रहे हैं। मगर कहीं पास मशीन तो कहीं सर्वर डाउन होने से उनको निराश होना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल को उचित पोषण देना बेहद जरूरी है। यदि समय पर खाद, पर्याप्त सिंचाई और मौसम का साथ मिला तो इस वर्ष धान की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। जिन क्षेत्रों में नहर और बंबों से नियमित पानी मिल रहा है, वहां किसानों ने खाद डालने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.