Auraiya News: नहर पुल के हाईट गेज में फंसी कांवड़ियों की तीन डीजे पिकअप, लगा जाम
औरैया, अगस्त 10 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। कस्बा स्थित नहर पुल पर रविवार दोपहर कांवड़ियों की डीजे से लदी तीन पिकअप हाई गेज के नीचे फंस गईं। डीजे की ऊंचाई अधिक होने के कारण वाहन हाई गेज से नहीं निकल सके। इससे फफूंद-बिधूना मार्ग पर करीब 25 मिनट तक यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने तीनों पिकअप पीछे कराकर यातायात सुचारू कराया। रविवार दोपहर करीब 1:50 बजे कांवड़िये तीन पिकअप पर डीजे लेकर सिंघीराम की ओर गंगाजल लेने जा रहे थे। कस्बे के नहर पुल पर पहुंचने के बाद पिकअप को हाईट गेज के नीचे से निकालने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: आगरा हाईवे पर आज लग सकता है जाम, समय से पहले निकलें डीजे की ऊंचाई हाईट गेज से अधिक होने के कारण तीनों पिकअप आगे नहीं निकल सकीं और र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.