Auraiya News: नहर पटरी की झाड़ियों में छिपी मिली लावारिस बाइक
औरैया, अगस्त 22 -- Auraiya News: नहर पुल के पास शुक्रवार देर शाम पटरी किनारे झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में लावारिस बाइक मिलने से हड़कंप मच गया। बाइक झाड़ियों के बीच छिपी होने के कारण मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। शुक्रवार देर शाम नहर पुल के पास से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पटरी किनारे झाड़ियों में खड़ी बाइक पर पड़ी। काफी देर तक आसपास किसी व्यक्ति के दिखाई न देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बाइक चोरी की होने की आशंका जताई। सूचना पर स्थानीय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई। बाइक के इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.