औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: द बचपन ए मॉडर्न प्ले स्कूल में सोमवार को नवरात्र के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए नवरात्र से जुड़ी आकर्षक कलाकृतियां बनाईं। बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन ने सराहना की। प्रधानाचार्या ज्योति चतुर्वेदी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उनमें भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। ऐसी गतिविधियां बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं। विद्यालय के निदेशक दीपक दीक्षित ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से परिचित कराना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- नवरात्रि में बिटिया के लिए चुनें मां दुर्गा से प्रेरित नाम, य...