Auraiya News: नवजात की मौत के चार दिन बाद मां ने भी तोड़ा दम, हत्या का आरोप
औरैया, सितम्बर 7 -- Auraiya News: नवजात की मौत के चार दिन बाद 22 वर्षीय मां की भी मौत हो गई। सेंगनपुर निवासी काजल ने एक सितंबर को बच्चे को जन्म दिया था। हालत बिगड़ने पर मां-बच्चे को रेफर किया गया था। तीन सितंबर को नवजात की मौत हो गई, जबकि सोमवार को इलाज के दौरान काजल ने भी दम तोड़ दिया। शव घर पहुंचने पर मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सेंगनपुर निवासी भगवती के इकलौते बेटे राहुल की शादी 23 नवंबर 2025 को देवराहट निवासी काजल के साथ हुई थी। यह भी पढ़ें- मारपीट के बाद गर्भवती की तबीयत बिगड़ी, मृत बच्ची को दिया जन्म एक सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे काजल को प्रसव के लिए सीएचसी अयाना लाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। नवजात की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.