Auraiya News: नवंबर में सजना था सेहरा, ट्रक ने युवक को रौंदा
औरैया, सितम्बर 28 -- Auraiya News: नवंबर में जिस घर से बरात निकलनी थी, वहां सोमवार को मातम पसर गया। बाजार जा रहे बाइक सवार युवक को एनटीपीसी-गेल कैनाल रोड पर खाद लदे ट्रक ने पीछे से रौंद दिया। सिर के ऊपर से पहिया निकलने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। घटनास्थल पर पहुंचीं तीनों बहनें भाई का शव देखकर गश खाकर गिर पड़ीं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक और चालक की तलाश शुरू की है। दिबियापुर के कृष्णानगर निवासी रविंद्र कठेरिया का 24 वर्षीय पुत्र उमंक कठेरिया सोमवार को बाइक से किसी काम के लिए बाजार जाने निकला था। वह घर से कुछ दूरी पर एनटीपीसी-गेल कैनाल रोड पर पहुंचा, तभी पीछे से आए खाद लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उमंक सड़क पर गिरकर ट्रक की चपेट में आ गया। पहिया सिर के ऊपर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.