Auraiya News: नरा की पुलिया के वैकल्पिक रास्ते पर पीछे खिसके दो ट्रैक्टर, खंदी में घुसी ट्राली
औरैया, नवम्बर 3 -- Auraiya News: बिधूना-अछल्दा मार्ग पर साहूपुर गांव के पास नरा की पुलिया के निर्माण के लिए बनाया गया वैकल्पिक रास्ता वाहन चालकों के लिए जोखिम बन गया है। मंगलवार को इस रास्ते से मुख्य सड़क पर चढ़ते समय अलग-अलग वक्त पर दो ट्रैक्टर पीछे खिसक गए। एक ट्रैक्टर को चालक ने संभाल लिया, जबकि दूसरे की ट्राली खंदी में जा घुसी। उसमें लदी गल्ले की बोरियां नीचे गिर गईं। दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। जर्जर पुलिया का निर्माण शुरू होने के बाद उससे होकर आवागमन बंद कर दिया गया है। छोटे और हल्के वाहनों के लिए पास में ह्यूम पाइप डालकर अस्थायी रास्ता बनाया गया है। राहगीरों के मुताबिक, इस रास्ते से मुख्य सड़क पर चढ़ने के लिए ढलान पार करनी पड़ती है। इसी चढ़ाई पर लदे वाहनों को निकालने में दिक्कत हो रही है।मंगलवार सुबह करीब दस बजे बाजरे का अवशेष ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.