औरैया, अगस्त 13 -- Auraiya News: विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत औतों स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में छोटे-छोटे तिरंगे लेकर निकले तीन से छह वर्ष के बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन चतुर्वेदी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में कंपोजिट विद्यालय की सहायक अध्यापिका शनाज सिद्दीकी ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज और उसके महत्व के बारे में जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सहायिका माधुरी और सुनीता के साथ बच्चों को लेकर गांव में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: तिरंगा यात्रा के दौरान अनुमंडलवासियों में दिखी राष्ट्रप्रेम की झलक हा...