Auraiya News: नगर पालिका की दुकानों की नीलामी पर हाईकोर्ट की रोक
औरैया, सितम्बर 3 -- Auraiya News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नगर पालिका परिषद औरैया की ओर से निर्मित विवादित दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट ने 23 जुलाई और 29 जुलाई 2026 को जारी नीलामी नोटिस पर अगली सुनवाई तक कोई कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया है। साथ ही विवादित दुकानों पर किसी तीसरे पक्ष का अधिकार सृजित नहीं करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी। अनिल कुमार की ओर से दाखिल रिट याचिका पर न्यायमूर्ति जे.खे. मुनीर और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला की खंडपीठ ने एक सितंबर को यह आदेश दिया। याची की ओर से अधिवक्ता आशुतोष त्रिपाठी और हिमांशु पांडे ने पक्ष रखा। मामला नगर पालिका और याची के बीच भूखंड संख्या 294/1 को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है। हाईकोर्ट के आदेश में पूर्व में चले मुकदमे का उल्लेख करते हुए कहा गया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.