औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: क्षेत्र के नगरिया गांव में भीमसेन मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली गई। भगवान शिव के रथ के दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। डीजे और बैंड की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे। हर-हर महादेव के जयकारों से गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। शाम करीब सात बजे शुरू हुई बारात गांव के प्रमुख मार्गों और गलियों से होकर गुजरी। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया। भ्रमण के बाद यात्रा वापस भीमसेन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। ग्राम प्रधान शिवकांत शाक्य ने बताया कि गांव में 15 और 16 अक्टूबर को शाम से रामलीला का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: 14 को निकलेगी निशान यात्रा इसकी तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा में पूर्व प्रधान राजू मिश्रा, महावीर और लल्लू शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

हि...