Auraiya News: नई किरण में दूर हुए मनमुटाव, पांच दंपति साथ रहने को राजी
औरैया, अक्टूबर 25 -- Auraiya News: औरैया। आपसी मतभेद के चलते अलग रह रहे पांच दंपती रविवार को प्रोजेक्ट नई किरण के तहत समझाने-बुझाने के बाद साथ रहने को राजी हो गए। महिला थाना पुलिस और परियोजना के सदस्यों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर उनके बीच मनमुटाव दूर कराया। समझौते के बाद परिवारों को खुशी-खुशी विदा किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन हुआ। इसमें ऐसे पांच परिवारों के मामले सामने आए, जिनमें पति-पत्नी वैचारिक मतभेद के कारण कुछ दिनों से अलग रह रहे थे। दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार नहीं थे। महिला थाना प्रभारी और परियोजना के सदस्यों ने पति-पत्नी को समझाया और विवाद सुलझाने का प्रयास किया। बातचीत के बाद पांचों दंपती मनमुटाव दूर कर साथ रहने पर सहमत हुए। इस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.