औरैया, अक्टूबर 18 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। आपसी मतभेद और घरेलू कलह के कारण टूटने की कगार पर पहुंचे आठ परिवारों को रविवार को प्रोजेक्ट नई किरण के माध्यम से फिर एक कर दिया गया। काउंसिलिंग के दौरान पति-पत्नी के बीच मनमुटाव दूर कराया गया। समझाने पर सभी दंपति पुराने विवाद भुलाकर एक साथ रहने के लिए राजी हो गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर महिला थाने में प्रभारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन हुआ। इसमें ऐसे आठ पारिवारिक मामले रखे गए, जिनमें पति-पत्नी वैचारिक मतभेद के कारण कुछ दिनों से अलग रह रहे थे। दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार नहीं थे और उनके परिवार टूटने की स्थिति में पहुंच गए थे। महिला थाना प्रभारी और प्रोजेक्ट के सदस्यों ने दोनों पक्षों की समस्याएं अलग-अलग सुनीं। इसके बाद पति-पत्नी को पारिवा...