औरैया, जुलाई 24 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के निवाड़ी वंशी गांव में धान की रोपाई के दौरान एक किसान को जहरीले जीव के काटने की आशंका होने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लेकर पहुंचे। चिकित्सकीय परीक्षण में शरीर पर किसी भी प्रकार के काटने का स्पष्ट निशान नहीं मिला। एहतियात के तौर पर प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने किसान को घर भेज दिया। जानकारी के अनुसार, निवाड़ी वंशी निवासी 55 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र तुलसीराम शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक किसी जहरीले जीव के काटने की आशंका हुई। इसके बाद परिजन बिना देर किए उन्हें उपचार के लिए सीएचसी अछल्दा ले आए। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. ललित मोहन ने किसान की जांच की। परीक्षण के दौरान शरीर पर किसी भी प्रकार के विष...