औरैया, सितम्बर 5 -- Auraiya News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कस्बे के मोहल्ला तिवारियान स्थित श्री दया लक्ष्मी मंदिर परिसर में शुक्रवार रात विशाल धनुष यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए रामलीला कलाकारों ने सीता स्वयंवर और धनुष भंग की लीला का मंचन किया। भगवान राम के धनुष तोड़ते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लक्ष्मण-परशुराम के ओजपूर्ण संवाद ने दर्शकों को ऐसा बांधा कि वे भोर तक पंडाल में डटे रहे। रामलीला में जनकपुरी के दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया। राजा जनक ने स्वयंवर में घोषणा की कि भगवान शिव के धनुष को तोड़ने वाले के साथ ही उनकी पुत्री सीता का विवाह होगा। स्वयंवर में पहुंचे राजाओं ने एक-एक कर धनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई उसे हिला तक नहीं सका। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञ...