Auraiya News: धनतेरस पर बाबरपुर और अछल्दा के बाजारों में उमड़े खरीदार
औरैया, नवम्बर 6 -- Auraiya News: धनतेरस पर शुक्रवार को बाबरपुर और अछल्दा के बाजार खरीदारी की रौनक से गुलजार रहे। बर्तन, सर्राफा, कपड़े और घरेलू सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी की। दीपावली के लिए लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, दीपक, मिठाई और सजावटी सामान भी खरीदा। सुबह से शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। बाबरपुर कस्बे के फफूंद रोड सहित आसपास के बाजारों में सुबह से ही ग्राहक पहुंचने लगे। दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती गई। शाम को प्रमुख सड़कों और दुकानों पर बड़ी संख्या में खरीदार नजर आए। बर्तन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही, जबकि सर्राफा दुकानों पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदने वाले पहुंचे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सर्राफा बाजार में रही भीड़ इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े और घरेलू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.