Auraiya News: दौड़ में नीतेश और सरिता अव्वल, कबड्डी में लालपुर अहेरीपुर विजेता
औरैया, अक्टूबर 22 -- Auraiya News: प्राथमिक विद्यालय चांदुपुर में गुरुवार को संकुल गंगदासपुर की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। बालक-बालिकाओं ने दौड़, लंबी कूद और कबड्डी में दमखम दिखाया। सौ मीटर दौड़ में नीतेश और सरिता ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी में लालपुर अहेरीपुर की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य उमादेवी और डॉ. रामचंद्र वर्मा ने नवीन तिवारी के साथ फीता काटकर किया। जूनियर स्तर की बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में गंगदासपुर के नीतेश प्रथम रहे। बालिका वर्ग में कन्या सोनासी विद्यालय की सरिता ने बाजी मारी। बालक वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में गंगदासपुर के छवि और बालिका वर्ग में चांदपुर की अनामिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर की लंबी कूद में बालक वर्ग में गंगदासपुर के अंश अव्वल रहे। बालिका वर्ग में कन्या सोनासी की सरित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.