औरैया, अक्टूबर 26 -- Auraiya News: आलू और लहसुन की बुवाई की तैयारी में जुटे किसानों के सामने बिजली की समस्या बाधा बन गई है। अछल्दा-बिधूना मार्ग पर हनुमान मंदिर के नजदीक खेत में दो बिजली के खंभे करीब दो माह से टूटे पड़े हैं। किसानों के अनुसार, इससे करीब सौ बीघा कृषि भूमि की सिंचाई में परेशानी हो रही है। संबंधित अवर अभियंता से कई बार शिकायत के बावजूद खंभे दुरुस्त नहीं कराए जाने से नाराजगी है। बाबा के शाला के पास स्थित हनुमान मंदिर के नजदीक राजू यादव के खेत में टूटे पड़े दोनों खंभे अछल्दा उपकेंद्र के गुवारी फीडर की बिजली लाइन से जुड़े हैं। किसानों ने बताया कि पूर्वा वर निवासी जिलेदार के खेत में सबमर्सिबल पंप लगा है। इससे लगभग दो दर्जन किसानों की करीब सौ बीघा जमीन की सिंचाई होती है। बिजली आपूर्ति में बाधा आने से खेतों तक समय पर पानी पहुंचाना मुश...