Auraiya News: दो मासूमों के सिर से उठा माता-पिता का साया, बिलखते बच्चों को देख हर आंख हुई नम
औरैया, जुलाई 21 -- Auraiya News: मधवापुर गांव में मंगलवार को जो दृश्य देखने को मिला, उसे जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं। एक ही दिन में मां और पिता दोनों को खो चुके दो मासूम बेटे अपनों से लिपटकर बिलखते रहे। घर में चारों ओर चीख-पुकार और मातम का माहौल था। गांव के लोग बच्चों को संभालने की कोशिश करते रहे, लेकिन बार-बार मां-पिता को पुकारते मासूमों की सिसकियां सुनकर हर किसी का कलेजा भर आया। सोमवार शाम टीबी से पीड़ित पिंकी की मौत के बाद पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ था। किसी ने नहीं सोचा था कि अगले ही दिन उनके पति श्यामल दास भी दुनिया छोड़ देंगे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: टीबी से पीड़ित पत्नी की मौत, सदमे में पति ने भी तोड़ा दम मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच पति की भी मौत होने की खबर फैलते ही गांव में सन्नाटा छा गया। देखते ही देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.