Auraiya News: दो बार रेफर किए गए घायल युवक की कानपुर में मौत
औरैया, अक्टूबर 26 -- Auraiya News: बेला-दिबियापुर मार्ग पर नौसारा के सिमरा पूर्वा मोड़ के पास बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में घायल युवक की कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को हुए हादसे के बाद गंभीर हालत में युवक को पहले बेला से तिर्वा मेडिकल कॉलेज और फिर वहां से कानपुर भेजा गया था। दो बार रेफर किए जाने के बाद भी युवक की जान नहीं बच सकी। मौत की खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। सिमरा पूर्वा निवासी देवेंद्र यादव के पुत्र 28 वर्षीय उज्ज्वल यादव उर्फ अरविंद शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पैशन प्रो बाइक से जा रहे थे। नौसारा के सिमरा पूर्वा मोड़ के पास सामने से आए मोपेड सवार से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर में उज्ज्वल गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे वाहन पर सवार दिबियापुर निवासी अशोक पुत्र रतीराम को मामूली चोटें आईं। हादसे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.