औरैया, जुलाई 22 -- Auraiya News: कुदरकोट। बिधूना-भरथना मार्ग पर ग्राम आरमपुर के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में मटरू निवासी कालाबोझ और अनुरुद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कुदरकोट पुलिस ने दोनों को सीएचसी बिधूना पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...