Auraiya News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार घायल, मासूम बाल-बाल बचा
औरैया, अगस्त 19 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के नगरिया गांव में बुधवार दोपहर पंचायत भवन के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला समेत चार लोग घायल हो गए, जबकि बाइक पर सवार डेढ़ वर्षीय मासूम बाल-बाल बच गया। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें चिचौली अस्पताल रेफर किया गया है। सलेमपुर निवासी 35 वर्षीय ममता देवी अपने पति 32 वर्षीय सुबोध कुमार और डेढ़ वर्षीय बेटे शिवांश के साथ बाइक से मायके अटसू जा रही थीं। दूसरी ओर 19 वर्षीय लवप्रताप अपने दोस्त रामपुर वैश्य निवासी 20 वर्षीय अतुल के साथ बाइक से अछल्दा बैंक आ रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे नगरिया गांव में पंचायत भवन के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में ममता, सुबोध, लवप्रताप और अतुल घायल हो गए। उनके साथ मौजूद डेढ़ वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.