Auraiya News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, सिलेंडर लेकर लौट रहे बुजुर्ग गंभीर
औरैया, जुलाई 2 -- Auraiya News: अछल्दा-अटसू मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में सिलेंडर लेकर घर लौट रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव निवासी 65 वर्षीय रामपाल सिंह पुत्र राम नारायण अपने रिश्तेदार गोविंद पुत्र चरण, निवासी अहेरीपुर के साथ अछल्दा से घरेलू गैस सिलेंडर लेकर मोटरसाइकिल से वापस गांव लौट रहे थे। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही उनकी बाइक रामपुर वैश्य गांव के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही अपाचे मोटरसाइकिल से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रामपाल सिंह सड़क पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.