Auraiya News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो बुजुर्गों समेत चार घायल
औरैया, अक्टूबर 5 -- Auraiya News: नगरिया गांव के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो बुजुर्गों समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया। चिकित्सक ने सभी का उपचार शुरू किया। सौरिख थाना क्षेत्र के भूरेपुर कला गांव निवासी 75 वर्षीय बलवीर सिंह अपनी 60 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी के साथ बाइक से सौरिख स्थित घर जा रहे थे। दूसरी ओर बैसोली गांव निवासी 80 वर्षीय जगदीश बाबू अपने 61 वर्षीय रिश्तेदार महेशचंद्र के साथ बाइक से सकूबपुरा अहेरिपुर गांव जा रहे थे। नगरिया गांव के पास पहुंचते ही दोनों बाइकों की आमने-सामने तेज भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से दोनों बाइकें सड़क पर गिर गईं। हादसे में बलवीर सिंह, उनकी पत्नी उर्मिला देवी, जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.