Auraiya News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल
औरैया, अगस्त 3 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के चिरैहा मोड़ पर सोमवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी चिचौली रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 5:45 बजे गजेंद्र सिंह अपने साथी सुभाष निवासी उदनकपुर बिधूना के साथ बाइक से बिधूना से अछल्दा की ओर आ रहे थे। उसी समय ऋषभ निवासी ग्वारी, दूसरी बाइक से अछल्दा की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों बाइकें चिरैहा मोड़ के पास पहुंचीं, आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.