औरैया, अक्टूबर 13 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ पर मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। दूसरी मोटरसाइकिल का चालक मौके से भाग निकला। घायलों को सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया गया। रामपुर वैश्य गांव निवासी अरविंद कुमार अपने भतीजे सुनील के साथ मोटरसाइकिल से अछल्दा से गांव लौट रहे थे। फतेहपुर मोड़ पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. अभिचल पांडेय ने दोनों का उपचार शुरू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...