Auraiya News: दो बच्चों की मां ने युवक से मंदिर में रचाई शादी, क्षेत्र में बनी चर्चा का विषय
औरैया, जुलाई 15 -- Auraiya News: अयाना, संवाददाता। क्षेत्र में एक विवाह को लेकर दिनभर चर्चाओं का माहौल रहा। दो बच्चों की मां और एक युवक ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करने का दावा किया। दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहने की बात कह रहे हैं। जानकारी के अनुसार जसवंतपुर निवासी 35 वर्षीय रीना देवी ने मंसुखपुर निवासी 25 वर्षीय दीपू दोहरे के साथ दुर्गा देवी मंदिर और आशा देवी मंदिर में विवाह किया। रीना देवी दो बच्चों की मां हैं। बताया जा रहा है कि उनके एक पुत्र की उम्र पांच वर्ष और दूसरे की तीन वर्ष है।विवाह की सूचना फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में इसकी चर्चा शुरू हो गई। दोनों का कहना है कि उन्होंने अपनी इच्छा से विवाह किया है और अब साथ रहेंगे।थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के संज्ञान में कोई मामला न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.