औरैया, सितम्बर 18 -- Auraiya News: कस्बे में गणेश महोत्सव की धूम मची है। दो स्थानों पर सजे भव्य पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सुबह-शाम होने वाली पूजा-अर्चना और महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शुक्रवार शाम घंटियों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने आरती कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति की ओर से ज्ञानचंद्र गुप्ता के आवास के पास आकर्षक पंडाल सजाया गया है। यहां प्रतिदिन सुबह और शाम विधि-विधान से गणपति की पूजा की जा रही है। महाआरती शुरू होते ही आसपास के मोहल्लों से महिलाएं, पुरुष और बच्चे पंडाल में पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: गणेश उत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती की और भगवान गणेश को प...