Auraiya News: दो दिन से लापता वृद्ध का तालाब में मिला शव
औरैया, सितम्बर 8 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के सांफर गांव में दो दिन से लापता 61 वर्षीय वृद्ध का शव मंगलवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर तालाब में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी। सांफर गांव निवासी 61 वर्षीय दया शंकर त्रिपाठी रविवार शाम घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के तालाब में एक शव उतराता देखा। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान दया शंकर त्रिपाठी के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया गया। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.