औरैया, सितम्बर 1 -- Auraiya News: जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सोमवार देर रात पुलिस महकमे में फेरबदल किया। दो थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदलने के साथ सहार थाने की कमान नए थानाध्यक्ष को सौंपी गई है। वहीं, कुछ निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन व अन्य प्रकोष्ठों में नई जिम्मेदारी दी गई है। एसपी की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक राजकुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना औरैया से थाना दिबियापुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी को बेला से कुदरकोट का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि निरीक्षक अमर बहादुर सिंह को कुदरकोट से बेला थाने की कमान सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले निरीक्षक सत्यप्रकाश को ...