Auraiya News: दो घरों से लाखों के जेवर और नकदी पार, रिपोर्ट दर्ज
औरैया, जुलाई 22 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अड्डा गोके में एक ही रात दो घरों में हुई चोरी की घटना ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। चोरों ने बंद मकानों को निशाना बनाते हुए अलमारी, बक्से और सेफ के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 जुलाई की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद सो गए थे। सुबह करीब पांच बजे उठने पर घर के कमरों और अलमारियों के ताले टूटे मिले। अंदर रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब थी। चोरों ने पड़ोस में रहने वाली चंद्र प्रभा के घर में लोहे का जंगला काटकर प्रवेश किया। वहां भी बक्सा, अटैची और अलमारी के ताले तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी कर ली। इसके अलावा अरविं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.