Auraiya News: दो घरों में रातभर खंगालते रहे चोर, लाखों के जेवर और नकदी समेट ले गए
औरैया, जुलाई 18 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के अड्डा गोखे गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस समय हुई, जब दोनों परिवार घर के बरामदे में सो रहे थे। शनिवार सुबह नींद खुलने पर कमरों का सामान बिखरा मिला तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर यूपी-112 और अनंतराम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और चोरों की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार चोर सबसे पहले गांव निवासी एक महिला के मकान के पीछे खेत की ओर लगी खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए। उस समय वह अपने पुत्र के साथ बरामदे में सो रही थीं। चोरों ने घर के भीतर रखी अलमारी और बक्सों को खंगालते हुए तीन सोने की जंजीर, चार अंगूठियां, एक सोने का ब्रेसलेट, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.