Auraiya News: दो घटनाओं में एक मोर की मौत, दो घायल
औरैया, सितम्बर 8 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मंगलवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर से जुड़ी दो घटनाएं हुईं। एक गांव में विद्युत लाइन की चपेट में आने से मोर की मौत हो गई। वहीं दूसरे गांव में आपस में लड़ाई के दौरान दो मोर घायल हो गए। वन विभाग की टीम ने मृत मोर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायलों को पशु चिकित्सालय में इलाज कराया गया। खगा नगला (भुलईपुर) गांव में एक मोर विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव निवासी कैलाश ने इसकी सूचना डायल-112 पुलिस को दी। पुलिस से जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मोर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भिजवाया। दूसरी घटना मड़ईयन सकरावा (गुवांरी) गांव में हुई। यहां दो मोर आपस में लड़ते हुए घायल हो गए। ग्रामीण रघुवीर सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.