औरैया, सितम्बर 21 -- Auraiya News: कस्बे में सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति की ओर से आयोजित गणेश उत्सव में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। भगवान गणेश, श्रीराम, श्रीकृष्ण, राधा और माता दुर्गा के स्वरूप में सजे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन जीत लिया। देवी-देवताओं के बाल स्वरूपों के मंच पर पहुंचते ही पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। कस्बे और आसपास के गांवों से पहुंचे बच्चों ने अलग-अलग देवी-देवताओं का रूप धारण किया। आकर्षक वेशभूषा में सजे बाल कलाकारों को देखने के लिए पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: गणपति की शाही सवारी में उमड़ी भीड़, जयकारों से गूंजा नगर कार्यक्र...