औरैया, अगस्त 3 -- Auraiya News: श्रावण मास के पहले सोमवार को देवकली महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे एक कांवड़िये की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दिबियापुर रोड पर बिरिया भट्ठा के पास उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर दूर जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज चिचौली ले गई, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, दिबियापुर के रामकृष्ण नगर निवासी स्वर्गीय सुरजीत सिंह का 20 वर्षीय पुत्र अभिरुद्ध प्रताप सिंह सोमवार सुबह अपने साथियों के साथ बाइक से कांवड़ लेकर देवकली महादेव मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहा था। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बिठूर से कांवड़ लेने गए युवक की ह...