Auraiya News: दूरबीन में शनि के छल्ले देख रोमांचित हुए बच्चे
औरैया, अक्टूबर 5 -- Auraiya News: विकास कुंज स्थित ध्रुव तारा साइंस सेंटर में रविवार रात दूरबीन से शनि और उसके वलयाकार छल्लों को देखकर बच्चे रोमांचित हो उठे। विज्ञान प्रेमियों और अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ रात्रि आकाश का अवलोकन किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने बच्चों को शनि ग्रह की विशेषताओं और उसकी वार्षिक प्रतियुति के बारे में जानकारी दी। चार अक्टूबर को शनि ग्रह अपनी वार्षिक प्रतियुति की स्थिति में था। इस खगोलीय घटना के समय पृथ्वी, सूर्य और शनि लगभग एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। पृथ्वी के सूर्य और शनि के बीच होने से यह ग्रह अपेक्षाकृत निकट और वर्षभर की तुलना में अधिक चमकीला दिखाई देता है। इसी कारण दूरबीन से शनि के प्रसिद्ध वलयाकार छल्ले भी अधिक स्पष्ट नजर आए। सूर्यास्त के बाद पूर्व दिशा में उदित हुए शनि को रातभर देखा गया। साइंस सेंटर के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.