औरैया, जुलाई 24 -- Auraiya News: दुर्घटना के बाद नगर पंचायत अटसू परिसर में खड़ी कराई गई एक क्षतिग्रस्त बाइक रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई। करीब तीन सप्ताह बाद बाइक कस्बे के एक घर से बरामद होने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के निवाड़ी कला निवासी विकास 20 जून को अजीतमल आ रहे थे। अटसू के पास दूसरी बाइक से भिड़ंत में वह घायल हो गए। पुलिस की मौजूदगी में उनकी क्षतिग्रस्त बाइक नगर पंचायत परिसर में खड़ी करा दी गई थी। एक जुलाई को जब विकास बाइक लेने पहुंचे तो वह वहां नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने बाइक चोरी की तहरीर पुलिस को दी। मामला चर्चा में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कस्बे के एक मकान से बाइक बरामद ...