औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: नगर के दुर्गा नगर मोहल्ले में सजे नवदुर्गा पूजा पंडाल में रविवार शाम कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कवियों ने भक्ति, राष्ट्रप्रेम, शृंगार और हास्य रस की रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर किया। देर रात तक पंडाल तालियों और ठहाकों से गूंजता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम सदर ने फीता काटकर किया। प्रतापगढ़ से आई कवयित्री मीरा तिवारी ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर सम्मेलन को आगे बढ़ाया। गीतकार उमाकांत मिश्र ने माता रानी की भक्ति में रचे छंद सुनाकर मां के चरणों में काव्यात्मक श्रद्धा अर्पित की। रायबरेली के गीतकार सतीश सिंह ने जीवन दर्शन पर आधारित मुक्तक और गीत प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: कवियों ने बाढ़ की पीड़ा से लेकर हास्य-व्यंग्य तक की प्रस्तुति देव...