औरैया, अक्टूबर 18 -- Auraiya News: कंचौसी, संवाददाता। नगर पंचायत के मुखर्जी नगर में मां दुर्गा जन जागरण समिति की ओर से आयोजित दुर्गा जागरण में कलाकारों ने देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। महिषासुर वध के सजीव मंचन और राधा-कृष्ण की फूलों की होली ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। माता के भजनों और जयकारों से देर रात तक पंडाल गूंजता रहा। समिति की ओर से मुखर्जी नगर में पिछले 25 वर्षों से मां दुर्गा का पंडाल सजाया जा रहा है। नवरात्र के सातवें दिन माता कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। संध्या आरती के बाद आयोजित दुर्गा जागरण का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गौर 'राजू' ने किया। समिति के पदाधिकारियों ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: देवी जागरण में भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालुझां...