औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के रोशंगपुर गांव में सोमवार रात पुलिस ने एक दुकान से 21 किलो 913 ग्राम पटाखे बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, दुकानदार पटाखों की खरीद-फरोख्त का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पटाखों को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर के अनुसार, 26 अक्तूबर की रात करीब 9:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रोशंगपुर गांव की एक दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हैं। इस पर उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुकान की तलाशी में विभिन्न प्रकार के पटाखे मिले। तौल कराने पर इनका कुल वजन 21 किलो 913 ग्राम निकला। यह भी पढ़ें- Siwan News पटाखा बरामदगी मामले में दो दुकानदारों पर प्राथमिकी पुलिस ने दुकानदार प्रदीप उर्फ शिवम निवासी रोशंगपुर से पटाखे रखने और उनकी खरी...