Auraiya News: दिव्यांश का मॉडल देश के शीर्ष 60 में चयनित
औरैया, अक्टूबर 15 -- Auraiya News: भाग्यनगर विकासखंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर बैहारी के छात्र दिव्यांश ने वैज्ञानिक सोच और नवाचार के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया। इंस्पायर मानक योजना के तहत उनके मॉडल का चयन देश के शीर्ष 60 और उत्तर प्रदेश के पांच श्रेष्ठ मॉडलों में किया गया। दावा है कि प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में केवल दिव्यांश का मॉडल राष्ट्रीय आयोजन के लिए चुना गया है। विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इंस्पायर अवार्ड्स-मानक प्रतियोगिता की विभिन्न चरणों में हुई चयन प्रक्रिया के बाद दिव्यांश के मॉडल ने राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई। उनकी उपलब्धि से विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी रही। यह भी पढ़ें- इंस्पायर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यूपी के पांच बाल वैज्ञानिक पुरस्कृत शिक्षकों ने इसे जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.