औरैया, अक्टूबर 16 -- Auraiya News: सरकारी योजनाओं से वंचित दिव्यांगजन की समस्याओं और शिकायतों का स्थानीय स्तर पर त्वरित निस्तारण कराने के लिए 22 अक्तूबर को कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में मोबाइल कोर्ट लगाई जाएगी। इसमें जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। दिव्यांगजन किसी भी विभाग से संबंधित अपनी समस्या के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र और साक्ष्यों के साथ मोबाइल कोर्ट में पक्ष रख सकेंगे। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सुदूर और पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उन दिव्यांगजन को उनके अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है, जो अभी इनसे अनजान हैं। अधिनियम-2016 की मूल भावना के अनुरूप समाज मे...