Auraiya News: दिव्यांगजनों की 124 शिकायतें पहुंचीं, 42 का मौके पर निस्तारण
औरैया, अक्टूबर 22 -- Auraiya News: विकास भवन ककोर के सभागार में गुरुवार को आयोजित मोबाइल कोर्ट में 124 दिव्यांगजनों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं दर्ज कराईं। इनमें से 42 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 82 शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को एक सप्ताह का समय दिया गया। राज्य आयुक्त दिव्यांगजन की अध्यक्षता में आयोजित मोबाइल कोर्ट में सहायक उपकरण, दिव्यांगजन की विशिष्ट पहचान के यूडीआईडी कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड और पेंशन से संबंधित शिकायतें पहुंचीं। सुनवाई के दौरान 11 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा यूडीआईडी कार्ड की 10, राशन कार्ड की दो, आधार कार्ड की आठ और पेंशन की 11 शिकायतें निस्तारित की गईं। राज्य आयुक्त ने अधिकारियों को दिव्यांगजनों की समस्याओं का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.