औरैया, अक्टूबर 9 -- Auraiya News: दिल्ली में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पहलादपुर निवासी 24 वर्षीय युवक की आठ दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार शाम शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अजीतमल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पहलादपुर निवासी विनोद कुमार का 24 वर्षीय बेटा अनुज कुमार दिल्ली में रहकर शूटिंग के दौरान कैमरा चलाने का काम करता था। करीब आठ दिन पहले दिल्ली में हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।परिजन उसके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए थे। अस्पताल में लगातार उपचार के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसने दम तो...