औरैया, अगस्त 18 -- Auraiya News: जिला मुख्यालय के नजदीक बसे हरि का पुरवा गांव में बदहाल सड़क और जलभराव ने ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ा दी है। भाग्यनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत ककोर बुजुर्ग के इस गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से गांव के बाहर तक जाने वाला मुख्य रास्ता गड्ढों, कीचड़ और पानी से भरा है। बारिश के बाद स्थिति ऐसी हो गई है कि ग्रामीणों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव निवासी गगन प्रताप सिंह ने अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि दो पंचवर्षीय कार्यकाल बीतने के बावजूद गांव की मुख्य सड़क और नालियों का समुचित नर्मिाण नहीं कराया गया। बारिश होते ही पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर जलभराव हो ज...