Auraiya News: दिबियापुर में 20 को होगा 60 फीट ऊंचे रावण का दहन
औरैया, अक्टूबर 18 -- Auraiya News: दिबियापुर, संवाददाता। कस्बे के नुमाइश मैदान में 20 अक्तूबर को भव्य दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में 60 फीट ऊंचे रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा। इससे पहले भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मेला परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने रविवार को दशहरा मेले की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पानी की टंकी के पास स्थित नुमाइश मैदान के बहुउद्देशीय स्थल पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। पुतलों को कानपुर में विशेषज्ञ कलाकारों ने तैयार किया है। यह भी पढ़ें- Orai News: दशहरा मेला में होगा विशाल रावण के पुतले का दहन आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए पुतला दहन से पहले आतिशबाजी का विशेष प्रदर्शन होगा। नगर पंचायत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.