औरैया, सितम्बर 1 -- Auraiya News: रुक-रुककर हो रही बारिश का असर मंगलवार को शहर के बाजारों पर दिखाई दिया। सुबह से बारिश के चलते लोग घरों से कम निकले। प्रमुख बाजारों में आम दिनों की अपेक्षा चहल-पहल काफी कम रही। दुकानदार दुकानें खोलकर ग्राहकों का इंतजार करते रहे। शहर के होमगंज, नेविलगंज, बजरिया, फूलगंज और गौशाला रोड पर सुबह से ही बारिश का असर रहा। किराना, कपड़ा, रेडीमेड और बर्तन समेत अन्य दुकानदारों ने रोज की तरह सुबह दुकानें खोलीं, लेकिन ग्राहकों की संख्या बेहद कम रही। बाजार की सड़कों पर भी आम दिनों जैसी भीड़ नजर नहीं आई। बारिश के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हुई। जरूरी काम से निकले लोग भी बारिश से बचते हुए जल्द घर लौटते दिखाई दिए। इसका सीधा असर बाजार के कारोबार पर पड़ा। दुकानदार दिनभर ग्राहकों की राह देखते रहे। बाजार में कम ग्राहक ...