औरैया, जुलाई 9 -- Auraiya News: शहर के दयालपुर मोहल्ले में दिनदहाड़े चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए कमरों के ताले तोड़ दिए। घर का सामान बिखेरने के बाद चोर नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दयालपुर भीकमपुर निवासी प्रहलाद सिंह पुत्र रामचरण ने बताया कि वह पशुपालन और दूध बिक्री का कार्य करते हैं। बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह पत्नी और बच्चों के साथ पास में बने पुराने मकान में खाना खाने चले गए थे। करीब दो घंटे बाद लौटे तो घर के कमरों के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। यह भी पढ़ें- Auraiya News: दिल्ली से लौटे दंपती के सूने घर में लाखों की चोरी प्रहलाद सिंह ने बताया कि घर में रखे दूध बिक्री के करीब 1,500 रुपये गायब मिले। अन्य सामान की भी जांच की जा रही है। घटना की सूचना तत्काल पुल...